Grah


Aries (मेष)2017

Aries मेष

मेष राशि 2017 राशिफल

मेष राशि वाले इस वर्ष शनि की ढईया से मुक्त होंगे, शनिदेव आपकी राशि से अष्टम भाव में स्थित हैं जो कि इस वर्ष के आरम्भ में आपके नवम भाव में आयेंगे फिर जून से अक्टूबर तक आपकी अष्टम भाव में आ जायेंगे | अक्टूबर में ढईया से पूर्ण मुक्ति मिलेगी

वर्ष के आरम्भ में राहु आपकी राशि से पंचम भाव में हैं जो कि अगस्त में आपकी राशि के चतुर्थ भाव में स्थित रहेंगे और केतु आपकी राशि से एकादश भाव में स्थित हैं जो कि अगस्त में आपकी राशि के दशम भाव में स्थित रहेंगे |

वर्ष के आरम्भ में देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि से छठे भाव में स्थित रहेंगे और सितम्बर के बाद वह आपकी राशि से सप्तम भाव में चले जायेंगे |

साल की शुरुआत आपके लिए भले ही सामान्य रहे पर अंत अवश्य धमाकेदार रहने वाला है। नौकरी में आपको बड़ा पद या प्रमोशन मिल सकता है। | विस्तार से नीचे क्लिक कर के पढ़ें ….-अमित बहोरे


[Htab] [tab title="मेष "]

 मेष राशि का प्रतीक चिन्ह मेढा होता है, जिसे आम बोलचाल की भाषा में भेड़ा कहा जाता है. इसके प्रभाव स्वरूप आपके स्वभाव में मेढे वाले गुण देखे जा सकते हैं | मेष राशि वाले जातक प्रायः चंचल स्वाभाव के, सदाचारी परन्तु क्रोधी स्वाभाव के होते हैं, आप अपने काम के प्रति पूर्ण समर्पित रहने वाले होंगे और अपने लक्ष्य को किसी भी प्रकार से हासिल कर लेने की कोशिश आप में रहती है |  अपने लक्ष्य को पाने में आप निरंतर प्रयासरत रहते हैं | आप में स्थिरता की कमी होती है,  एक स्थान पर टिक कर बैठना आपको नहीं आता सदैव व्यस्त रहते हैं | मेष राशि वाले अपने कर्म क्षेत्र में भी बदलाव करते रहते हैं | आप अचानक से और अनायास होने वाले फैसलों या बदलावों के लिए तैयार रहते हैं | कभी-कभी बिना विचार, मनन किए बिना भी शीघ्रता से आप कोई काम करना शुरू कर सकते हैं |  मेष राशि एक चर राशि है इसलिए अधिकतर समय आप गतिशील रहते हैं | आप बड़ी से बड़ी चुनौती से भी नहीं घबराते बल्कि कोई भी चुनौती को अच्छे से निपटा देते हैं |

आपको नेतृत्व करने की चाह रहती है, प्रत्येक कार्य में बढ़-चढ़ कर भाग लेना आपको अच्छा लगता है | आप सभी स्थानों में सबसे आगे रहना चाहते हैं, खेल कूद में भाग लेना आपको पसंद है इसी के साथ साथ आपको नए-नए परिधानों को पहनने का शौक भी हो सकता है, आप शारीरिक श्रम करने से पीछे नहीं हटते हैं. साहस, दृढ़ता, संकल्पशक्ति, उत्साह आत्मविश्वास आपकी अन्य विशेषताएं होती हैं |  मंगल का प्रभाव होने के कारण क्रोध जल्दी आता है पर उतनी ही जल्दी चला भी जाता है | इनकी तर्कशक्ति अच्छी होती है, आपके विचार स्वतंत्र होते हैं | आपको पसीना अधिक निकलता है | आपके भीतर प्रतिभा का भंडार होता है लेकिन आप उसका समय पर सदुपयोग नहीं कर पाते हैं, अधीर प्रवृत्ति के व्यक्ति होते हैं अक्क्सर आप कुतर्क और मूर्खतापूर्ण बातें करने से भी परहेज नहीं करते हैं |

मेष राशि के लिए उपयुक्त कैरियर

इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है, यह एक अग्नि तत्व राशि है | मंगल से प्रभावित होने पर इस राशि के लोगों में  क्रूरता और दबंगई का भाव अवश्य होता है | आप में बाहुबल का प्रदर्शन करने की प्रवृत्ति देखी जा सकती है | मेष राशि के होने से आप सेना, पुलिस, सुरक्षाबल, खिलाडी़, सर्जन, अस्त्र-शस्त्र से जुड़े कार्य अथवा धातु से संबंधित कार्य कर सकते हैं |  प्रशासनिक विभाग में कार्य करने वाला, वन्य विभाग में कार्यरत, चिकित्सा में अथवा आई.ए.एस (IAS) या नेता के रूप में कार्यरत हो सकते हैं. खेलकूद में, नौसेना रक्षक, संवादक या उपदेशकफाईनेंस में, होटल, रेस्तरां, चिकित्सा, कृषि और बिजली के उपकरणों के क्षेत्र में भी कार्य कर सकते हैं | मेष राशि वाले खाने और खिलाने के भी शौक़ीन होते हैं साथ साथ अच्छा खाना बनाना भी इनका शौक होता है |

शुभ रंग : लाल शुभ अंक : 9 शुभ रत्न : मूंगा

[/tab] [tab title="व्यापार व धन "]

व्यापार और धन 2017

व्यापारी वर्ग के लिए भी वर्ष का आरम्भ उतना अच्छा नहीं दिख रहा जितना की अंत, निवेश करते समय विशेष सावधानी रखें |

शेयर, सट्टा-लॉटरी अथवा हाई रिस्क वाले किसी भी लेन-देन से दूर रहना ही अच्छा रहेगा |

वर्ष जैसे जैसे आगे बढेगा वैसे वैसे व्यापार में लाभ बढेगा |

डूबा हुआ धन भी मिल सकता है |

धन के आगम के हिसाब से वर्ष की आखरी तिमाही अत्यंत शुभ है इसी में व्यापार विस्तार भी कर सकते हैं |

[/tab] [tab title="रिश्ते व प्यार "]

रिश्ते व प्यार 2017

आप यदि किसी सम्बन्ध में हैं तो वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि आप जोश में क्या बोल जाते हैं और उससे अगले को कितना आघात होता है यह आपकी समझ से परे है | विवाद के समय शांत रहें |

जो व्यक्ति सम्बन्ध में नहीं है उनको कोई मिल सकता है |

विवाहित जातक अपने जीवनसाथी के विचारों को समझने का प्रयास करें, नियंत्रित वाणी बोलें अन्यथा नुकसान होगा | साथ में घुमने अथवा समय बिताने का टाइम निकालें और विशेष तौर पर साथ में वक्त बिताते समय वाणी पर नियन्त्रण रखें |

[/tab] [tab title="स्वास्थ्य"]

स्वास्थ 2017

स्वास्थ के लिहाज से आपको इस वर्ष आराम मिलने का योग है |

परन्तु फेफड़े अथवा स्तन से सम्बंधित रोग यदि आपको पहले से है तो अगस्त के बाद इसके बढ़ने का योग है |

अगस्त के बाद पाचन तंत्र भी व्यवस्थित नहीं रहेगा |

[/tab] [tab title="शिक्षा व कैरियर"]

शिक्षा व करियर 2017

नौकरीपेशा के लिए वर्ष का आरम्भ उतना अच्छा फल नहीं देगा जितना की वर्ष का अंत, शनि आपके अष्टम भाव में ढईया ले कर बैठा है उसके हटते ही भाग्य का सितारा चमकेगा और नौकरी में प्रमोशन मिलेगा |

आय के स्तोत्र में वृद्धि, इंसेंटिव अथवा इन्क्रीमेंट मिल सकता है |

किसी बड़े प्रोजेक्ट का हेड बनाया जा सकता है |

बॉस से तालमेल अच्छा होगा और आपके उर्जा का स्तोत्र बढ़ा होने के कारण आप अच्छा परफॉर्म कर पाएंगे |

उच्च शिक्षा प्राप्ति में लगे छात्रों को कड़ी मेहनत की सलाह दी जा रही है, अपना पूरा फोकस अपनी पढाई पर केन्द्रित करने से आपको सफलता अवश्य मिलेगी |

हालाँकि वर्ष का अंतिम भाग प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले जातकों के लिए अनुकूल है और शिक्षा में कोई विशेष सफलता भी प्राप्त हो सकती है।

विदेश में पढाई की मनोकामना रखने वालों को भी शुभ समाचार मिलेगा |

छात्रों को इश्कबाजी से बचना चाहिए |

[/tab] [tab title="उपाय"]

उपाय 2017

शनिवार को पीपल के नीचे दीपक अवश्य जलाएं |

नियमित हनुमान चालीसा अथवा बजरंग बाण का पाठ करें |

राहु-केतु का पूजन करवाना लाभकारी रहेगा |

[/tab] [/Htab]


just-click

 

Comments (0)

Leave Reply

Daily Panchang

Popular Posts

Testimonial



Flickr Photos

Send us a message


Sindhu - Copyright © 2024 Amit Behorey. All Rights Reserved. Website Designed & Developed By : Digiature Technology Pvt. Ltd.