Dec 12, 2013 Amit Behorey Raashi 0
जब जातक की जन्म कुंडली में चंद्रमा कर्क राशि में होता है तो उस जातक की राशि कर्क होती है
कर्क ज्योतिष में चौथी राशि है इसको अंग्रेजी में Cancer कहते हैं,
आइये जाने कर्क (Cancer ) राशि वाले कैसे होते हैं
कर्क चौथी राशि
पुनर्वसु – IV ही
पुष्य – I, II, III, IV हू, हे, हो, डा
आश्लेषा – I, II, III, IV डी, डू, ड़े, डो
राशि स्वामी चन्द्रमा (Moon )
स्वभाव सौम्य
दिशा उत्तर
वर्ण ब्राह्मण
लिंग स्त्री
गुण सत
तत्त्व जल
योनि जलचर
प्रभुत्व वक्ष स्थल
रंग गुलाबी
रत्न मोती (Pearl )
कर्क राशि का चिन्ह केकडा है, जल तत्व का प्रभाव होने के कारण आप शीतल स्वाभाव के होते हैं | कर्क राशि के प्रभाव से आप भावुक प्रवृति के हो सकते हैं | कर्क राशि का स्वामी चन्द्रमा है, जिस कारण से यह एक सौम्य राशि मानी जाती है. इस राशि के स्वामी और विशेषताओं के फलस्वरूप जातक में सौम्यता व भावनात्मकता का भाव देखा जा सकता है | आप शांत स्वाभाव के और सत्य बोलने वाले होते हैं | चन्द्र का प्रभाव होने के कारण आपकी वाणी मीठी होती है | आप कला-प्रेमी, लोकप्रिय, बड़ी-मित्र मंडली वाले होते है | कफ प्रधान होने के कारण आप आप कल्पना-लोक में मस्त रहते हैं | स्त्रियों का सम्मान करते हैं | आप बडी योजनाओं का सपना देखने वाले होते हैं | आप कम परिश्रम से जायदा फल चाहते हैं | भावनाओं के प्रभाव में बहकर बडे-बडे निर्णय ले लेना आपके लिए कोई कठिन काम नहीं है, फिर चाहे उस निर्णय का बाद में क्या प्रभाव पड़ता है, इस बात से आप उस समय अनभिज्ञ होते हैं. आप जिनके साथ पूर्ण रूप से जुड़ जाते हैं उनके साथ मित्रता भी निभाते हैं. अपने मित्रों के लिए जान तक न्यौछावर करने से भी पीछे नहीं हटते है परन्तु कुछ सीमित लोगों से ही ये मित्रता कर पाते है |
आप श्रेष्ठ बुद्धि, कामुक, जिद्दी, आदर्शवादी, निष्ठावान तथा भोगी होते है | आप अपनी माता को अत्यधिक प्रेम करते हैं | आप अत्यंत भावुक होते हैं और एक बार जो धारणा बना लेते हैं तो उसी पर अड़े रहते हैं | भावना वश किसी गलत प्रभाव में आ जाने पर जल्दी उस से निकलना सम्भव नहीं होता | आपके स्वभाव में कल्पना शक्ति की अदभुत क्षमता होती है और जल की तरह लचीला स्वभाव भी होता है जिसमें डाला जाए वैसा ही आकार भी ले लेता है | आप में गजब की सहनशक्ति होती है जो आपको अन्य राशियों से अलग करती है |
कर्क राशि के लिए उपयुक्त कैरियर
आप दवाओं और द्रव्यों का आयात, अन्वेशण और खोज, भूमि या खानों का निर्माण व विकास, जल से प्राप्त होने वाली वस्तुओं आदि, जन उपयोगी कम्पनियों में काम करके भी धन कमा सकते हैं | इसके अतिरिक्त आप नेवी में काम कर सकते हैं, दुग्ध उत्पादों से संबंधित काम कर सकते हैं, मछली उत्पादन, शहद का व्यापार, होटल व्यवसाय में कार्य करने जैसे कामों से भी जुड़ सकते हैं. चित्रकला, जल और सिंचाई विभाग से संबंधित, व्यापार और वनस्पति विज्ञान, कपास, चावल और सफेद धातु का व्यापार भी आपके लिए उपयुक्त रहता है |
शुभ रंग : सफ़ेद
शुभ अंक : 2
शुभ रत्न : मोती
राशिफल 2015
आइये देखें – क्या बता रहे हैं सितारे आपके आने वाले वर्ष के लिए
कर्क-2015 सिंह-2015 कन्या-2015
तुला-2015 वृश्चिक-2015 धनु-2015
Dec 25, 2017 1
Dec 25, 2017 0
Dec 25, 2017 0
Dec 25, 2017 0
Dec 12, 2013 0
Dec 12, 2013 0
Dec 12, 2013 0
Dec 11, 2013 0
Oct 12, 2017 0
धनतेरस धनतेरस पूजन...Oct 11, 2017 0
दीपावली पूजन की विधि...Aug 10, 2017 0
इस बार जन्माष्टमी 14 और...Jul 01, 2017 0
गुरु पूर्णिमा 9-July-2017...Jun 27, 2017 0
ब्रह्मा कृतयुगे देवः ,...Apr 22, 2017 0
शनि जयंती 25-may-2017, दिन –...Oct 06, 2017 0
स्फटिक श्रीयंत्र यदि...Jul 16, 2016 0
आज की व्यस्त दिनचर्या...Jul 16, 2016 0
...Oct 05, 2014 0
Sri Yantra Pratishta नमस्कार...Nov 10, 2013 1
Nav-Grah Shanti pujan or Grah shanti pujan...