Grah


India's Horoscope - 15thAugust 2011

मनमोहन सिंह का आखरी धवजा रोहण

 

१५-अगस्त २०११ को भारत की कुंडली की विवेचना –

भारत की कुंडली में ५ नवम्बर २०१० से ही सूर्य की महादशा में राहू का अंतर चल रहा है, जो कि भारत को नित नए घोटाले दे रहा है, भारत सरकार पर दबाव बढता जा रहा है और ये बराबर ३० सितम्बर २०११ तक चलता रहेगा | ३ मई २०११ से राहू- केतु का बदलाव सत्ता में बैठे शीर्ष के नेताओं  को पद विहीन कर सकता है | प्रधानमंत्री की कुर्सी पर भी यह बात लागू होती है, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी की कुंडली में राहू की दशा में सूर्य की अंतर्दशा की शुरुआत भी मई में ही हुई है, जो की उन्हें पद मुक्त कर सकती है | मनोहन जी का स्वास्थ्य भी इसका कारण बन सकता है |

कुल मिला के काले धन के लिए कोई ठोस क़ानून ३० सितम्बर २०११ के बाद ही आने की सम्भावना है, उस से पहले सरकार दबाव में एक के बाद एक गलत निर्णय लेती रहेगी | इस साल के अंत से अगले साल के मई तक किसी एक प्रसिद्ध व्यक्ति को भारत खो देगा, ऐसी प्रबल सम्भावना बन रही है |

सूर्य में गुरु का अंतर आने के बाद भारत की प्रसिद्धि पूरे विश्व पर छा जायेगी, भारत आर्थिक रूप से और समृद्ध हो जाएगा, अमेरिका हो या चीन दोनों ही भारत का लोहा मानेगे | शनि १८ नवम्बर २०११ को तुला में आ जाएगा जो की शनि की उच्च की राशि है इसके बाद भारत की समृधि में चार चाँद लग जायेगे | महंगाई इस के बाद थोड़ी स्थिर होगी | नए अनुसन्धान के कार्य मशिनिरी इत्यादी में नए अविष्कार होंगे |

मृत्यु दर बढ़ेगी – प्राकृतिक आपदा, दंगे और दुर्घटना के पूरे वर्ष योग बने हुए है |

     

Comments (0)

Leave Reply

Testimonial



Flickr Photos

Send us a message


Sindhu - Copyright © 2024 Amit Behorey. All Rights Reserved. Website Designed & Developed By : Digiature Technology Pvt. Ltd.