Grah


Rashifal 2017

%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%ab%e0%a4%b2-2017

[quote] राशिफल 2017 " राशिफल ज्योतिष का एक महत्वपूर्ण अंग है, ज्योतिष में राशियों का महत्वपूर्ण स्थान है और गोचर अर्थात ग्रहों की वर्तमान चाल व्यक्ति पर जबरदस्त असर डालती है इसमें कोई संदेह नहीं है | अगर आपको अपने आने वाले वर्ष के लिए एक अच्छा राशिफल मिल जाये तो नए वर्ष की प्लानिंग में बहुत मदद मिलती है, एक बार फिर से पूरी मेहनत और लगन से आपलोगों के लिए राशिफल 2017 दे रहा हूँ, उम्मीद करता हूँ कि हर बार की तरह इस बार भी आप सभी इसको पसंद करेंगे " [/quote]

-अमित बहोरे

इस वर्ष के बड़े बदलाव

वर्ष 2017 के प्रारंभ के समय शनि वृश्चिक राशि में रहेंगे, जो 26 जनवरी 2017 दिन गुरुवार को शनि रात्रि 21:37 पर  धनु राशि में प्रवेश करेंगे तत्पश्चात 21 जून 2017 दिन बुधवार की रात्री 01:37 पर वापस वृश्चिक में प्रवेश करेंगे और फिर अंततः 26 अक्टूबर 2017 दिन गुरुवार की शाम 18.11 को शनि का प्रवेश पुनः धनु राशि में हो जायेगा जहाँ यह लगभग तीस महीनों तक निवास करेंगे | इस कारण निम्नलिखित राशियों में ढईया और साढ़ेसाती का प्रभाव आएगा |

वर्ष 2017 में निम्नलिखित राशियाँ शनि के प्रभाव में रहेंगी

मकर राशि - साढ़ेसाती का प्रारम्भ

धनु राशि - साढ़ेसाती की द्वितीय ढईया में

वृश्चिक राशि - साढ़ेसाती की अंतिम भाग में

वृष राशि और कन्या राशि  ढैय्या के प्रभाव में रहेगी

वर्ष 2017 के प्रारंभ के समय राहु सिंह राशि में और केतु कुम्भ राशि में है जो 18 अगस्त 2017 को राहु का प्रवेश कर्क राशि में और केतु का प्रवेश मकर में होगा |

वर्ष 2017 के प्रारंभ के समय देवगुरु बृहस्पति बुध की कन्या राशि में हैं जो 12 सितम्बर  2017  को वह शुक्र की तुला राशि में प्रवेश करेंगे |

आइये देखें - क्या बता रहे हैं सितारे आपके आने वाले वर्ष के लिए


       

 मेष 2017         वृष-2017         मिथुन-2017


   

कर्क-2017              सिंह-2017           कन्या-2017


      

तुला-2017            वृश्चिक-2017        धनु-2017   


   

मकर-2017              कुम्भ-2017          मीन-2017


Comments (0)

Leave Reply

Daily Panchang

Popular Posts

Testimonial



Flickr Photos

Send us a message


Sindhu - Copyright © 2024 Amit Behorey. All Rights Reserved. Website Designed & Developed By : Digiature Technology Pvt. Ltd.