Grah


Shani Jayanti

शनि जयंती 25-may-2017, दिन - गुरुवार,  नक्षत्र - कृतिका

shanidev

  आइये जाने कौन है शनि देव और कैसे होंगे शनि देव प्रसन्न....  
  • शनि सूर्य के पुत्र है |
  • उनकी माता का नाम छाया है |
  • इनके भाई यमराज है और बहन यमुना है |
  • सूर्य पुत्र होने के बावजूद इनका सूर्य से वैचारिक मतभेद है |
  • परन्तु सूर्य आराधना करने वाले का शनि भी सम्मान करते है |
  • इनको ग्रहों में न्यायाधीश का पद मिला हुआ है |
  • इनको इंसान में इंसानियत पसंद है |
  • शनि जैसे को तैसा देता है | 
इस शनि अमावस्या का फायदा सभी को उठाना चाहिए, चाहे वो शनि के प्रभाव में हो या ना हो, क्योंकि सभी व्यक्ति को अपने जीवन काल में तीन बार साढ़े साती के प्रभाव में आना होता है | शनि के दशा अंतर्दशा में भी ये उपाय किये जा सकते है | इस दिन से ये उपाय शुरू किये जा सकते हैं | सभी के करने वाले उपाय   
  • माता पिता का आदर करें |
  • भिखारी, दुर्बल, रोगी का उपहास ना करें |
  • मांस-मदिरा व नशीली वस्तुओं से अपने को दूर रखें |
  • सच बोलने की कोशिश करें |
  • शनि देव को तिल और तेल चढाएं |
  • शनिवार को पीपल के नीचे दीपक जलाये, व फेरी लें |
  साढ़े-साती, ढैया, शनि महादशा या अंतर्दशा वाले यह उपाय करें 
  • मांस-मदिरा व नशीली वस्तुओं को तुरंत छोड दें |
  • शनि के निम्नलिखित किसी मंत्र का जाप कम से कम २३००० जाप करवाए |

वैदिक मंत्र :

ऊँ शनों देवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये।शंयोभिरत्रवन्तु नः। ऊँ शं शनैश्चराय नमः।

पौराणिक मंत्र :

ऊँ नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्‌।छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्‌।

अन्य मंत्र

    ऊँ शं शनैश्चराय नम:।

ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: ।

 
  • स्वयं बजरंग बाण, हनुमान चालीसा, शनि चालीसा का रोजाना पाठ करें |
  • हर शनिवार को किसी विकलांग को कुछ अवश्य खिला दें |
  • कुष्ठ रोगियों को वस्त्र दान करें |
  • शनिदेव को हर शनिवार को तेल चढाएं |
  • अपने को सबसे छोटा समझें |
  • लोहे का छल्ला दायें हाथ की मध्यमा में इसी दिन धारण करें |
  • शनि अमावस्या को व्रत रखा भी लाभ देगा |
  • परन्तु इस दिन से शनिवार का व्रत शुरू नहीं किया जा सकता| खर-मास के बाद माघ से शनिवार का व्रत किया जा सकता है |
  • व्रत विधि  शनिवार का व्रत रखें। व्रत के दिन शनिदेव की पूजा (कवच, स्तोत्र, मन्त्र जप) करें। शनिवार व्रतकथा पढ़ना भी लाभकारी रहता है। व्रत में दिन में दूध, लस्सी तथा फलों के रस ग्रहण करें(नमक नहीं लेना है ), सांयकाल हनुमान जी या भैरव जी का दर्शन करें। काले उड़द की खिचड़ी या उड़द की दाल का मीठा हलवा ग्रहण करें|
 

शनि शत्रु नहीं है मित्र है, परन्तु सिर्फ उन्ही का जो इंसानियत का मतलब जानते है......

हम भी शनि का पूर्ण लाभ पा सकते है यदि हम सामाजिकता की परिभाषा समझें और इंसानियत को शर्मिंदा ना होने दें |

शनि देव जैसे को तैसा देते है यदि आप अच्छा चाह्ते है तो आप को अच्छा बनना पढेगा, और कोई विकल्प नहीं है .......

Comments (0)

Leave Reply

Testimonial



Flickr Photos

Send us a message


Sindhu - Copyright © 2024 Amit Behorey. All Rights Reserved. Website Designed & Developed By : Digiature Technology Pvt. Ltd.