Grah


Taurus (वृष) 2017

Taurus वृष

वृष राशि 2017 राशिफल

वर्ष के आरम्भ में  शनिदेव राशि से सप्तम भाव में स्थित रहेंगे परन्तु इसी वर्ष इनका प्रवेश आपकी राशि के अष्टम भाव में भी होगा और इसी के साथ आपको आने वाले ढाई वर्षों तक शनि की ढईया का प्रकोप झेलना होगा |

वर्ष के आरम्भ में राहु राशि से चतुर्थ भाव में रहेंगे और केतु राशि से दशम भाव में स्थित हैं जो की अगस्त 2017 में आपकी राशि के तृतीय और नवम भाव में स्थित हो जायेंगे | |

वर्ष के आरम्भ में देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि से पंचम भाव में स्थित है जो सितम्बर के बाद छठे भाव में स्थित हो जायेंगे |

आपके कैरीयर में एक स्थिरता से आ गयी है। व्यापार वृद्धि के लिए नयी सोच पैदा करें या किसी नयी योजना के बार में विचार करें। नीचे विस्तार से जीवन के अलग अलग पहलुओं पर विचार कर के राशि फल दिया गया है ….-अमित बहोरे


[Htab] [tab title="वृष"]

वृषभ राशि का प्रतीक चिन्ह बैल है, इसलिए आपके भीतर बैल के समान गुण भी मौजूद हैं, आप जिद्दी स्वभाव के व्यक्ति होंगे और आपको स्थिर रहना पसंद होगा | आप आसानी से अपनी जगह से हिलना पसंद नहीं करते हैं | यदि आपको अचानक से और अनायास कोई फैसला या किसी बदलाव के लिए कहा जाए तब आपका मूड खराब हो जाता है क्योंकि बिना विचार, मनन किए शीघ्रता से आप कोई काम करना पसंद नहीं करते हैं | आप संयमी धैर्यवान व्यक्ति हैं इसलिए धैर्य आपका विशिष्ट गुण होता है, आपको लोगों पर अधिकार जमाना बखूबी आता है | शुक्र का प्रभाव होने के कारण दिल से सौम्य, विद्वान व गुरुओं का आदर करने में सिद्धहस्त होते हैं | मित्रता और शत्रुता दोनों को निभाना इनको बखूभी आता है | आप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह बहुत अच्छी तरह से करते हैं, घर के सभी कर्तव्यों का पालन करना अपना धर्म समझते हैं और परिवार की सुख समृद्धि के लिए जितना आपके वश में होता है उससे बढ़कर करते हैं |  आप एक मजबूत विचारधारा रखते हैं और  खासियत यह भी है कि आप जो काम आरंभ करते हैं उसे तब तक करते रहते हैं जब तक कि आप किसी परिणाम पर नहीं पहुंच जाते हैं | आप अपनी विचारधारा के लोगों के साथ ही तालमेल बिठा पाते हैं, अन्य व्यक्तियों से आपको तालमेल जमाने में दिक्कत होती है इसलिए अपने समान बुद्धि के लोगों से मिलना आपको ज्यादा आरामदायक लगता है | ऐसे तो आप निर्णय लेने में समय लेते हैं परन्तु कई बार क्रोध में निर्णय लेने में जल्दबाजी कर देते हैं और यह क्रोध हल्का फुल्का नहीं होता है, भले आप लोगों की नजर में शांत हो जाएँ पर जब तक बदला नहीं ले लेते  क्रोध शांत नहीं होता है |

वृषभ राशि के लिए उपयुक्त कैरियर

वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होता है और शुक्र ग्रह की गिनती सौम्य ग्रहों में होती है |  शुक्र ग्रह के प्रभाव से कला पक्ष प्रभावी रहता है | गीत,  संगीत, फिल्म, टी.वी. इत्यादि से जुड़े हुए कार्य | शुक्र भोग का कारक है इसलिए सभी भोगवादी वस्तुएं इस ग्रह के अन्तर्गत आती हैं, इसलिए आप  उच्च स्तर की भोग की वस्तुओं से जुड़ा व्यवसाय कर सकते हैं | वाहन, पर्यटन संबंधी,फैशन, डिजायनर कपड, ग्राफिक्स व वेब डिजायनिंग, होटल, फोटोग्राफी, कवि  या न्यूज़ एंकर भी हो सकते हैं |

शुभ रंग : श्वेत शुभ अंक : 6 शुभ रत्न : हीरा, ओपल

[/tab] [tab title="व्यापार व धन "]

व्यापार और धन 2017

व्यापार के हिसाब से समय सामान्य ही कहा जायेगा क्योंकि धन कमाने में आपको मेहनत करनी पड़ेगी और आपका मेहनत में विश्वास कम है |

शनि अष्टम में आएगा जो की कई अनचाहे बदलाव ले कर आयेगा जैसे नौकरों की कमी, नौकरों द्वारा चोरी आदि | जिससे फालतू में धन का खर्च बढेगा |

खर्चों पर नियंत्रण रखने के सलाह मैं आपको देता हूँ क्योंकि आप शाहखर्च जातक है जिसका शौक धन खर्च करना है |

छोटी सेविंग (बचत) करना प्रारंभ करें |

धन आएगा परन्तु खर्च अचानक से बड़े आ जायेंगे |

[/tab] [tab title="रिश्ते व प्यार "]

रिश्ते व प्यार 2017

नए प्रेम सम्बन्ध बनने का योग बन रहा है |

जो प्रेम सम्बन्ध में है वो विवाह में बंधने की प्लानिंग कर सकते हैं, हो सकता है विरोध हो पर अंत में जीत आपके प्रेम सम्बन्ध की ही होगी |

जो विवाहित हैं वो अपने संबंधों में मधुरता लायें |

[/tab] [tab title="स्वास्थ्य"]

स्वास्थ्य 2017

वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखें, पैरों में चोट लग सकती है |

कंधे का दर्द अथवा स्पोंडीलायटिस का दर्द भी बीच बीच में दिक्कत देगा |

रात में नींद की कमी और बदहजमी, पेट की गैस परेशान करेगी |

एलर्जी हो सकती है, जो पाइल्स के रोगी है उनकी तकलीफ वर्ष के अंत में बढ़ेगी |

[/tab] [tab title="शिक्षा व कैरियर"]

शिक्षा व करियर 2017

समय अनुकूल है जम कर परिश्रम करें और मनचाहा फल प्राप्त कर सकते हैं |

जिनका एडमिशन किसी कारण से नहीं हो रहा था वो प्रयास करें एडमिशन की सम्भावना बन रही है |

नौकरीपेशा लोगों का ट्रान्सफर हो सकता है जो की आपको नहीं पसंद आयेगा |

बॉस का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है अथवा बॉस बदल जाने से आपको समस्या झेलनी पड़े |

धन तो मिलेगा पर काम का प्रेसर बढेगा और तनाव भी |

[/tab] [tab title="उपाय"]

उपाय 2017

यदि आपकी कुंडली में अनुकूल दशा चल रही है तो यह वर्ष ठीकठाक रहेगा अन्यथा किसी योग्य ज्योतिषी से अपनी कुंडली दिखा कर उपाय करें |

शनिवार को लोहे का छल्ला अपनी मध्यमा उंगली में धारण करें |

बजरंग बाण का नियमित पाठ शुभ रहेगा |

[/tab] [/Htab]


just-click

Comments (0)

Leave Reply

Testimonial



Flickr Photos

Send us a message


Sindhu - Copyright © 2024 Amit Behorey. All Rights Reserved. Website Designed & Developed By : Digiature Technology Pvt. Ltd.